फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परसपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत पांच पर केस

Sun, 23 Feb 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा। नगर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर परसपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप सिंह, संभागीय परिवहन कार्यालय के आरआई संजय कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फरवरी 2022 में नवाबगंज के साकीपुर निवासी उमाशंकर शुक्ल के बेटे विपिन शुक्ल को एक मामले में पुलिस ने जेल भेजा था। मामले में उमाशंकर ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। उन्होंने परसपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप सिंह, आरटीओ के लिपिक रमेश शुक्ल, संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात आरआई संजय कुमार के साथ ही परसपुर के सितावीपुरवा मनोज पांडेय और लक्ष्मीशंकर पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया कि कुछ पुलिस वाले घर आए और खुद को एसओजी का बताते हुए बेटे विपिन को परसपुर थाने ले गए। बाइक कब्जे में लेकर विपिन को जेल भेज दिया गया। फिर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विपिन की बाइक मनोज पांडेय के नाम पर ट्रांसफर करा दी। जबकि विपिन जेल में निरुद्ध था और बाइक के कागजात भी उनके पास थे। नगर कोतवाली के निरीक्षक अपराध अरविंद यादव ने बताया कि मामले में परसपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें