फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में क्लीनर की मौत, छह घायल

Sun, 18 Oct 2015 10:50 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर लालपुर चंद्रभान गांव के पास रविवार की भोर सड़क पर खड़े ट्रक में अनियंत्रित रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रक में आई खराबी की जांच कर रहे क्लीनर की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस व ट्रक चालक और परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के लालपुर चंद्रभान गांव के पास रविवार की भोर करीब पांच बजे लखनऊ से गोंडा आ रही बलरामपुर डिपो की बस ने सड़क पर खड़े प्याज लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे ट्रक में आई खराबी की जांच कर रहे क्लीनर दिलशाद (20) पुत्र रईस अहमद निवासी दुलारपुर दरगाह बलरामपुर की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई।

 जबकि ट्रक चालक सलीम (50) निवासी दुलारपुर दरगाह बलरामपुर, बस चालक रामसहाय उर्फ लाल साहब (45) निवासी दोहरीपुर हनुमानगंज प्रतापगढ़, परिचालक प्रवीण कुमार तिवारी (35) निवासी महमूदपुर थाना भीटी अंबेडकर नगर, बस में सवार साहबगंज थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के रहने वाले मुबारक (20) व सुबराती (50), रईस अहमद (60) निवासी जामा मस्जिद नगर कोतवाली बलरामपुर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाली के सिपाही अजय पांडेय ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें