फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमग हो उठे गिरजाघर, यीशू के आगमन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गिरजाघरों में प्रभु यीशू के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को क्रिसमस-डे पर प्रभु यीशू के आने की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग जश्न मनाएंगे। मंगलवार को पूरे दिन लोग बाजारों में केक, गिफ्ट और सजावटी सामानों की खरीदारी में व्यस्त रहे। वहीं ईसा मसीह के जन्मदिन पर क्रिश्चियन स्कूलों में भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन

फातिमा स्कूल के फादर ने बताया कि बड़े दिन को लेकर तैयारियां कई दिनों से चल रही है। इसे मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया गया है। चर्च को भव्य झालरों, झूमरों, स्टारों, गुब्बारों से सजाया गया है। झांकियां भी बनाई गई हैं। उसे भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उसी में प्रभु ईसा मसीह का जन्म होगा।
बताया कि मंगलवार की रात में ही पूजा शुरू हो जाएगी। इस दौरान रात्रि जागरण होगा। केक काटा जाएगा। 25 दिसंबर को सुबह प्रार्थना होगी। वे सांता क्लाज बनाकर लोगों के घरों में जाएंगे और बच्चों को उपहार देंगे। इसी तरह शहर के चर्च की सजावट में जुटी रहीं। यहां भी कई दिनों से साफ सफाई, रंगरोगन चल रहा है।
विज्ञापन

बिजली की झालरों, गुब्बारों से चर्च को सजाया गया है। ईसा मसीह के जन्मदिन पर प्रार्थना के साथ-साथ गरीबों को उपहार वितरित कर रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें