फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: क्रिसमस पर्व आज, रोशनी से नहाए गिरजा घर

Wed, 24 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्रिसमस डे पर बृहस्पतिवार को प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया जाएगा। ईसाई समाज के लोगों में इस पर्व को लेकर बहुत उत्साह है। बुधवार को दिनभर समाज के लोगों ने खरीदारी की। केक से लेकर सेंटा क्लाज के कपड़े की खूब बिक्री हुई। इसके साथ ही टॉफी, चॉकलेट, खिलौने भी खूब बेचे गए।
विज्ञापन

शहर के एलबीएस चौराहे के समीप स्थित मेथोडिस्ट चर्च को क्रिसमस से पहले ही बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दिया गया है। यहां पर सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा होगी। शहर में दुकानों पर भी क्रिसमस ट्री के साथ कई तरह की सजावट सामग्री बेची गई। बुधवार को पूरे दिन चर्च को सजाने-संवारने का काम चलता रहा। क्रिसमस डे पर प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाया जाएगा। मेथोडिस्ट चर्च के फादर जेम्स अब्राहम ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 10 बजे चर्च में प्रार्थना सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें