फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सर्दियों में जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करेंगे बच्चे

Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में करनैलगंज के कटरा शहबाजपुर प्राथमिक विद्यालय में फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते बच्चे।
विज्ञापन
गोंडा। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे जमीन के बजाय जल्द फर्नीचर पर बैठे नजर आएंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत खरीद के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को स्वीकृति दी गई है। बजट आवंटन के बाद फर्नीचर की खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों को डिजिटल सुविधाओं से लैस करने के साथ ही बच्चों के बैठने के लिए समुचित इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए 16.79 करोड़ रुपए को स्वीकृति मिली है। बजट आवंटन के बाद जैम पोर्टल से खरीदारी की जाएगी। इसके बाद कक्षा छह से आठ तक बच्चे डेस्क व मेज पर बैठक कर पठन-पाठन करेंगे। अभी तक जिले के 627 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर का इंतजाम है। 564 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह खरीदारी की जाएगी।
जिला समन्वयक विद्याभूषण मिश्र ने बताया कि इससे करीब एक लाख बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी इन बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। जिसको देखते हुए समग्र शिक्षा अभियान के तहत बजट को स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बजट आवंटन होने के बाद जैम पोर्टल के माध्यम से फर्नीचर की खरीददारी की जाएगी।
विज्ञापन






ठंड में बच्चों को ज्यादा दिक्कत

अधिकारियों ने बताया कि जिले के 2,610 विद्यालयों में बच्चों के लिए लंबे समय से फर्नीचर की मांग की जा रही है। ऐसे में इसे ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरा में शामिल किया गया है। पहले चरण में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क व मेज पहुंचाए गए थे। वहीं, 564 विद्यालय फर्नीचर से वंचित रह गए थे। इसके के लिए स्वीकृति दी गई है।





शासन से मिली स्वीकृति
564 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 17 करोड़ रुपये से फर्नीचर की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। बजट आवंटन के बाद जैम पोर्टल के माध्यम से फर्नीचर की खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रेमचंद यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें