फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बच्चों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

Tue, 24 Mar 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महिला अस्पताल परिसर में डीईआईसी का शुभारंभ करने के बाद निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल। स्र
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला महिला चिकित्सालय में देवीपाटन मंडल का पहला डीईआईसी (डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर) शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने मंगलवार को महिला अस्पताल के पुराने ओपीडी भवन में सेंटर का शुभारंभ किया। इस केंद्र के शुरू होने से अब जनपद ही नहीं, पूरे देवीपाटन मंडल के बच्चों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की विशेष चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम प्रबंधक उमाशंकर वर्मा ने बताया कि डीईआईसी सेंटर में ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथैरेपी और स्पीच थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा दांत, आंख और सुनने से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित बच्चों की जांच और उपचार भी यहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उमाशंकर वर्मा ने बताया कि कई बच्चों में जन्म से या बचपन के शुरुआती वर्षों में ऐसी समस्याएं सामने आती हैं, जिनका समय पर उपचार न मिलने पर उनका विकास प्रभावित होता है। ऐसे में यह केंद्र बच्चों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
इस मौके पर महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. सीके वर्मा, डीपीएम अमरनाथ, डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह, रंजीत सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रशांत सिंह और दंत चिकित्सक डॉ. मोनिका तिवारी समेत अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें