फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बच्चों ने हिंदी, गणित, विज्ञान, संस्कृत व उर्दू की दी परीक्षा

Thu, 28 Aug 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परीक्षा देते बच्चे।
विज्ञापन
धानेपुर/पसका। जिले के 2609 परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को सत्र परीक्षा के दूसरे दिन हिंदी, गणित, विज्ञान, संस्कृति, उर्दू की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। संबंधित क्षेत्र के बीईओ ने स्कूलों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो पाॅलियों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कक्षा दो व तीन में गणित, चार से छह तक हिंदी व सात एवं आठ में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक संस्कृत व उर्दू की परीक्षा हुई।
मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर के प्रधानाध्यापक राहुल वर्मा ने बताया कि उनके यहां 59 छात्र पंजीकृत हैं। 52 बच्चे उपस्थित रहे। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कुतुबगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने बताया कि उनके यहां 312 बच्चे पंजीकृत हैं। 295 बच्चे उपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय माधवगंज के प्रधानाध्यापक इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि 186 की तुलना में 163 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परसपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धनौरा के प्रधानाध्यापक भुजंग प्रसाद ने बताया कि सत्र परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में कक्षा छह की हिंदी व सात व आठ की संस्कृत की परीक्षा हुई। वहीं कक्षा दो व तीन की गणित, चार व पांच की हिंदी की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की संस्कृत विषय की परीक्षा संपन्न हुई। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा ली गई।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि बृहस्पतिवार को परीक्षा में 238 की तुलना में 202 बच्चों ने परीक्षा दी। 88 छात्र जूनियर व 114 प्राइमरी के छात्र रहे। इस अवसर पर धनंजय कुमार तिवारी, मनोज यादव, बृजेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार जायसवाल, शोभा सिंह, मनीषा सिंह आदि मौजूद रहे। कंपोजिट स्कूल पथवलिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा चौबे में भी बच्चोें ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें