फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दिन में धूप, सुबह-शाम ठंड से बीमार हो रहे बच्चे

Wed, 12 Feb 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दिन में तेज धूप व सुबह-शाम ठंड से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी से लेकर चिल्ड्रेन वार्ड तक मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। बालरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें अधिकांश सर्दी-जुकाम, जकड़न, खांसी व निमोनिया के मरीज हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में आठ बच्चे भर्ती कराए गए। इनमें से पांच बच्चे निमोनिया से पीड़ित थे। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। ठंड को लेकर लापरवाही बरतने से सर्दी के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और गले में दर्द हो रहा है। मंगलवार को 124 मरीजों का उपचार किया गया। पीआईसीयू में नौ मरीज भर्ती थे। एक को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। आठ बच्चों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन






इन बातों का रखें ध्यान



- अभी भी सुबह-शाम गर्म कपड़े पहने तथा कान ढककर रखें।

-खाने से पहले हाथों को जरूर सही तरीके से धुलें।

- छींकते और खांसते हुए अपना मुंह जरूर ढकें।

-पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करें।

- पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी जरूर पिएं।

- बच्चों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें