घर से माता-पिता के साथ कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखने जा रहे एक मासूम बालक को बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया।
हादसा तुलसीपुर-पटपरगंज मार्ग पर जैतपुर गांव के पास हुआ। पुलिस चालक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक व मासूम बालक के परिवार वालों ने सुलह कर मामले को निपटा लिया।
इसलिए माता-पिता को बालक का शव सौंपा दिया गया। थाना नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के मजरे पूरे राम प्रसाद के रहने वाले घूरे ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर पत्नी सुधरा देवी, बेटी तिनका देवी व बेटा मोनू (5) के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर पटपरगंज में सरयू नदी के तट पर लगने मेले को देखने जा रहा था।
वे सभी तुलसीपुर-पटपरगंज मार्ग पर जैतपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मोनू की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस चालक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली व शव को थाने ले आई। थानाध्यक्ष नवाबगंज रामनगीना सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व बालक के माता-पिता ने सुलह हो गई।