फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बच्चे की मौत

Thu, 06 Aug 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेझिया मोड़ के पास बीती देर शाम बाइक सवार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के लिलोई कला गांव के मजरा पूरे चौहान पुरवा के रहने वाले वेशराम का बेटा अर्पित उर्फ पप्पू (5) बुधवार की देर शाम घर से बाल कटवाने के लिए निकला था। जब वह सेझिया मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अर्पित के दादा विष्णुप्रसाद ने बाइक चालक के खिलाफ उमरीबेगमगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें