फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बच्चे की मौत, छह पीड़ित

Fri, 14 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के महमूदनगर बाजार में रहने वाले घुमंतू परिवार के लोग डायरिया की चपेट में हैं। गुरुवार देर रात डायरिया के चलते चार साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह लोग इससे पीड़ित हैं। इन लोगों का इलाज तुलसीपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर बीमारी पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र की महमूदनगर बाजार में कुछ घुमंतू परिवार काफी दिनों से रह रहे हैं। शुक्रवार को इस परिवार के सदस्य शेर खां ने बताया कि बीते दिन उल्टी-दस्त से पीड़ित हुए उनके चार साल के बच्चे रियाज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अफसाना (25), नासरीन (7), आसमीन (10), अशफाक (2), साबरून (7) तथा शहनाज (6) उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।

इन लोगों को तुलसीपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि बाजार में फैली गंदगी के चलते संक्रामक बीमारी फैली है। इन लोगों का आरोप है कि बाजार की सफाई न होने के कारण जगह-जगह कूड़े तथा गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन


इन लोगों ने डीएम से बाजार की सफाई कराने की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि महमूदनगर बाजार में उल्टी-दस्त का प्रकोप होने की सूचना मिली है। मौके पर पीएचसी गुगौली के फार्मासिस्ट दीपचंद्र सैनी की टीम को भेजा गया है। बीमारी पर काबू पाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों से साफ सफाई करने तथा दूषित जल व खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें