फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के बाहर भी बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे मुख्यमंत्री : दारा सिंह

Wed, 10 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के इकनिया माझा में बाढ़ पीड़ितों को राहत किट प्रदान करते प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान,
विज्ञापन
पसका/उमरीबेगमगंज/नवाबगंज। भाजपा सरकार में किसी को लूट की छूट नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों राहत देने के साथ ही पंजाब, उत्तराखंड व हरियाणा के बाढ़ पीड़ितों की भी मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पीड़ितों की मदद करने के लिए निर्देशित किया है। ये बातें पसका के इकनिया माझा सचिवालय में मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरण करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहीं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़ित भूखा न रहे, यह सरकार की मंशा है। उपजिलाधिकारी करनैलगंज जितेंद्र गौतम ने बताया कि पसका व चंदापुर किटौली के लगभग 300 बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत किट, लाई, आलू, तिरपाल, बाल्टी आदि का वितरण किया गया। बाढ़ चौकी ऐली परसौली पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को इससे पहले इतना राशन नहीं मिलता था। पहले कम राशन आता था और चंद लोग ही पाते थे। अब योगी सरकार में हर पीड़ित तक राहत पहुंचाई जा रही हे। गढ़ी के 109 परिवारों को राहत किट प्रदान की गई।

नवाबगंज के पटपरगंज डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में जैतपुर माझा क्षेत्र के 250 बाढ़ पीड़ितों को मंत्री ने राहत किट वितरित की। इस मौके पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम तरबगंज विश्वामित्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें