फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुखवा मिटाईं छठी मैया, रउवे असरा हमार...

Mon, 27 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में पीएसी लाइन ​स्थित सरोवर में छठ पूजन करतीं महिलाएं। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। सूर्यदेव की पूजा, प्रकृति उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में व्रतियों ने अपने पुत्र व परिवार के स्वास्थ्य, संपन्नता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे का निराजल व्रत रखा है। सोमवार को छठी मैया के गीत गुनगुनाते हुए श्रद्धालु सिर पर टोकरी रखकर पोखरा व घाट पर पहुंचे। पहले से बनी वेदी पर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

जल और गाय के दूध से अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। परिजन ढोल-नगाड़े बजाते रहे तथा पटाखा फोड़ते रहे। रात में जमीन पर विश्राम करने के बाद व्रती महिलाएं व पुरुष मंगलवार भोर में पुन: उसी घाट पर जाकर भगवान सूर्य के उदय होने पर जल और गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य देंगे। इसी के साथ चार दिवसीय डाला छठ पूजा का समापन होगा। माना जाता है कि छठ पूजा करने से संतान प्राप्ति होती है। पति दीर्घायु होते हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

व्रती महिलाओं का समूह सोमवार को शहर के खैरा भवानी मंदिर के सरोवर, करनैलगंज में सरयू नदी के घाट, पसका, बिसुही नदी के घाटों पर सायंकाल पांच बजे से पहुंचने लगा। महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और वापसी में ढोल-मंजीरे की तान पर दुखवा मिटाईं छठी मैया, रउवे असरा हमार। सबके पुरावेली मनसा, हमरो सुन लीं पुकार... आदि पारंपरिक गीतों को पूरे भक्तिभाव से गाया। अब व्रतधारी श्रद्धालु छठ मैया के पूजन की सामग्री चावल व गुड़ के ठेंकुआ, पीठा, गन्ना, फल आदि पकवान बांस के सूप में सजाकर मंगलवार भोर नदी व पोखरों के तट पर पहुंचेंगी। वहां अरुणोदय सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजन करके चार दिवसीय पर्व का समापन करेंगी।
विज्ञापन

सरयू तट पर गूंजे छठी मैया के गीत
करनैलगंज। सरयू घाट पर छठ पूजा के लिए सोमवार को भक्तों की भीड़ रही। घाटों पर छठी मैया के गीत गूंज रहे थे। मेले जैसा नजारा था। महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। सरयू घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ नगर पालिका करनैलगंज की तरफ से पंडाल लगाकर साज-सज्जा और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। सरयू घाट पर साफ-सफाई के साथ-साथ बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था भी की गई थी।
सुरक्षा के रहे चौकस प्रबंध
एसपी विनीत जायसवाल ने खैरा भवानी मंदिर परिसर व घाट का निरीक्षण किया। व्रतियों की सुरक्षा में लगे महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहें। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त एंटी रोमियो टीम भी सक्रिय रही। सरोवर व नदी के तटों पर गोताखोर भी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें