फोटो-13-गोंडा के मनकापुर में पेट्रोल पंप पर जांच करती अधिकारियों की टीम। -संवाद
- फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर गठित टीम के अधिकारियों ने गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। यहां पेट्रोलियम पदार्थों की गुणवत्ता व मात्रा चेक की गई। गुरुवार को एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती की मौजूदगी में टीम ने गांधी सर्विस स्टेशन भिखारीपुर, तेजपुर, घारीघाट में पेट्रोल पंपों की जांच की। खास तौर पर डीजल व पेट्रोल में अप मिश्रण नहीं पाया गया।
जांच के दौरान डिस्पेंसिंग यूनिट, नाजिलों की संख्या, डीजल, पेट्रोल की डिलेवरी को चेक किया गया, जोकि मानक के अनुसार पाया गया। जांच टीम में जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अरविंद कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर शिव प्रकाश, सेल्स अफसर शंभू जोहा रहे। डीएसओ ने जांच रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। (संवाद)