फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएचसी अधीक्षक का रोका वेतन, 10 को नोटिस

Mon, 22 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खराब प्रगति पाए जाने पर डीएम ने सीएचसी झंझरी के अधीक्षक डॉ. पूजा का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ ने चलाए गए टीका उत्सव के पर्यवेक्षण में लापरवाही पर मनकापुर, करनैलगंज, परसपुर, तरबगंज, पड़रीकृपाल, वजीरगंज, छपिया, नवाबगंज, काजीदेवर, रुपईडीह के पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बैठक में डीएम ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने केंद्रों पर निवास करते हुए संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों को भर्ती कराने, ई-कवच पोर्टल अपडेट रखने और प्रसव केंद्रों पर प्रसव संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी सब सेंटरों पर एएनएम की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में एएनएम व आशा कार्यकर्ता नियमित जांच व भ्रमण कार्य नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। डीएम ने टीकाकरण कार्यों की खुद मौके पर निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि लंबित सभी टेंडर एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार पूरे कराए जाएं। साथ ही सभी सीएचसी में कायाकल्प कार्यक्रम के तहत सुधार सुनिश्चित करने को कहा। एएमआईएस और विभागीय रैंकिंग में सुधार लाने के भी निर्देश दिए गए।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना की समीक्षा के दौरान सीएचसी कटरा बाजार की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा में डीएम ने चेतावनी दी कि लक्ष्य पूरा न करने वाले सीएचसी अधीक्षकों का वेतन अगले माह रोका जाएगा। बैठक में सीडीओ अंकिता जैन, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, डॉ. देवेंद्र सिंह, बीएसए अमित सिंह, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. आरपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें