फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चैत्र नवरात्र आज से, घर-घर विराजेंगी देवी मां

Sat, 29 Mar 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नगर में नवरात्र को लेकर पूजन सामग्री खरीदतीं महिलाएं। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नवरात्र को लेकर जिलेभर के देवी मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। शहर के काली भवानी मंदिर, खैरा भवानी मंदिर, उमरीबेगमगंज के मां वाराही देवी मंदिर, मनकापुर के बानगढ़ देवी मंदिर व मेहनौन के माता पटमेश्वरी देवी मंदिर में शनिवार को साफ-सफाई कराई गई। नवरात्र को लेकर बाजार में रौनक छा गई है। नारियल, चुनरी, मां दुर्गा की मूर्ति, फोटो, फूल-माला आदि की जमकर खरीदारी हुई। देवी मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। चारों तरफ नवरात्र का उल्लास दिखाई दे रहा है। रविवार से लोग व्रत रखकर माता की पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्र को लेकर शनिवार को शहर के पीपल तिराहा, चौक बाजार, भरत मिलाप चौराहा, रानी बाजार आदि स्थानों की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन



पं. रामसुरेश मिश्र ने बताया कि इस बार नवरात्र आठ दिन तक चलेगा। रविवार को नवरात्र का पहला दिन है। इसलिए कलश की स्थापना की जाएगी। कलश स्थापना के लिए दोपहर में 02:14 बजे तक का समय शुभ है।


नवरात्र में और प्रभावी होगा मिशन शक्ति
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि चैत्र नवरात्र में मंदिरों में पुलिस तैनात रहेगी। मिशन शक्ति के अंतर्गत एंटी रोमियो स्क्वायड को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए छात्राओं व महिलाओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर शोहदों व मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने के लिए चल रहे मिशन शक्ति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अभिनव प्रयोग किया जाएगा। छात्राओं, युवतियों व महिलाओं से बात करके फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद थानावार चिह्नित कर उनकी मैपिंग की जाएगी। टीम मनचलों को पकड़कर रेड कार्ड देगी। रेड कार्ड पाने वाले शोहदे दोबारा इस तरह की हरकत करते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें