एक जनवरी को एक मात्र नामांकन करने वाली श्रद्धा सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी होने का प्रमाण पत्र डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने मंगलवार की सुबह अपने आवास पर जारी कर दिया।
यह जानकारी डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को पहले प्रमाण पत्र दे दिया गया था, लेकिन चुनाव आयोग की गाइड लाइन का हनन हो रहा था, इसलिए रात में उसे वापस ले लिया गया था।
चार जनवरी को मात्र एक प्रत्याशी होने तथा जांच में प्रपत्रों के सही पाए जाने पर श्रद्धा सिंह अकेले प्रत्याशी रहीं। चार जनवरी को वह लखनऊ मीटिंग में थे।
रात में वापस लौटने पर मंगलवार की सुबह ही श्रद्धा सिंह को विजयी होने का प्रमाण पत्र दे दिया गया।
डीएम से पूछने पर कि किसी को इसकी सूचना नहीं दी गई तो उन्होंने कहा कि मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन होना था और मुख्य सचिव के आगमन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक तथा गांवों में सत्यापन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जानी थी, इसलिए सुबह ही प्रमाणपत्र दे दिया गया।
दस बजे से करनैलगंज में तहसील दिवस था, इसलिए दिन में यह कार्यक्रम संभव नहीं हो पाता।