फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 क्रय केंद्रो पर पहली अप्रैल से शुरु होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
फोटो-8 गोंडा के बेलसर में साधन सहकारी समिति।(संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में एक अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। जिसके लिए पांच एजेंसियों के 90 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए ई-पॉप मशीनों की व्यवस्था की गई है। गेहूं का सरकारी मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पहली अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदे जाएंगे। विपणन विभाग के मुताबिक, जिले में इस बार 90 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। खाद्य विभाग को 13, पीसीएफ को 14, पीसीयू को 38, यूपीएसएस को 24 तथा भारतीय खाद्य निगम को एक केंद्र आवंटित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर ई-पॉप मशीन के माध्यम से खरीद होगी। गेहूं बेचने वाले किसानों को पहले खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण में किसानों के मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकता है।
इनसेट
खुद भी कर सकते पंजीकरण
- गेहूं बेचने के लिए किसान किसी भी निकटतम जन सेवा केंद्र पर जाकर अथवा खुद से विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है। पंजीकरण के लिए किसान को आधार कार्ड, खसरा, खतौनी, मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। पंजीकरण के दौरान किसान के परिवार का कोई अन्य एक सदस्य अपना आधार कार्ड फीड करवा सकता है जिससे किसान की अनुपस्थित में वह भी ई-पॉप मशीन पर अगूंठा लगाकर गेहूं बेच सके।
विज्ञापन

इनसेट-
किस विकास खंड में बने कितने केंद्र
विकासखंड - केंद्र
पड़री कृपाल- 5
झंझरी - 12
इटियाथोक - 2
मुजेहना- 2
रुपईडीह- 14
करनैलगंज- 2
कटरा बाजार - 9
हलधरमऊ- 3
परसपुर- 8
तरबगंज- 4
बेलसर- 3
नवाबगंज- 7
वजीरगंज -11
मनकापुर- 5
छपिया- 1
बभनजोत- 2
जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जा रही है। पांच एजेंसियों को 90 सेंटर आवंटित किए गए हैं। शुरुआती खरीद के लिए वारदाने की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त बोरे को इकट्ठा कर लिया गया है। बिना पंजीकरण के गेहूं की खरीद नहीं हो सकती। प्रज्ञा मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें