फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के खिलाफ लामबंद हुए ब्लॉक कर्मी

Tue, 23 Feb 2016 11:23 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ के तानाशाही रवैये से नाराज ब्लॉक के कर्मचारियों ने मंगलवार को ताला बंदी कर कार्य का बहिष्कार किया। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने तत्काल स्थानांतरण की मांग की। एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरण न होने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के समर्थन में प्रधान संघ ने भी समर्थन देकर बीडीओ के तत्काल स्थानांतरण की मांग उठाई।
विज्ञापन


ब्लॉक उतरौला के कर्मी अकबर जैदी, अजय कुमार हौसला, अब्दुल वहीद, प्रमोद सिंह, रियाज अहमद व प्रदीप वर्मा ने बीडीओ की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने कहा कि बीडीओ उतरौला मनरेगा में 10 प्रतिशत तथा इंदिरा आवास में 10 हजार रुपये की अवैध मांग करते है। पैसा न देने पर कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए आला अफसरों को पत्र भेजते हैं। पटल सहायक व आंकिक पत्रावलियों के प्रस्तुत करने पर हस्ताक्षर के लिए राशि की मांग की जाती है। उधर, बीडीओ उतरौला यशोवर्धन सिंह ने बताया कि कर्मचारियों व प्रधान संघ द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार है।

प्रदर्शन में प्रधान संघ उतरौला ने भी समर्थन करते हुए तत्काल बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की। प्रधान संघ अध्यक्ष आबिद अली, पप्पूनाथ बंगाली सहित तमाम ग्राम प्रधानों ने भी गांवों के विकास में बीडीओ पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कर्मचारियों व ग्राम प्रधान संघ ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बीडीओ उतरौला के तत्काल स्थानांतरण की मांग की। एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें