फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशू का जन्मदिन मनाया

Sat, 26 Dec 2015 11:58 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में शुक्रवार को प्रभु यीशू के जन्मदिन की धूम रही। हर्षोल्लास के साथ प्रभु यीशू का जन्मदिन मनाया गया। ईसाई धर्म के लोगों ने गिरजाघरों में एकत्रित होकर प्रभु की प्रार्थना कर सुख-समृद्धि व शांति का आशीर्वाद मांगा। प्रार्थना के बाद लोगों ने प्रभु यीशू के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सेंटाक्लाज ने बच्चों को उपहार भेंट किया।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित ईसाई मिशनरी और सदर ब्लॉक के बालपुर गांव स्थित फातिमा स्कूल के गिरजाघरों में शुक्रवार को प्रभु यीशू के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ईसाई धर्म के लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। चर्चों के पादरी ने प्रभु यीशू के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।

सभी लोगों ने प्रभु यीशू के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। क्लाइव बटर फील्ड, कैथलीन बटर फील्ड, क्रेग बटर फील्ड, नताशा बटर फील्ड, जोजो फर्नांडीज व जॉन फर्नांडीज आदि ने ग्राम धुसाह स्थित जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में गरीबों को कंबल व मिठाइयां वितरित की।
विज्ञापन


दिनभर प्रभु यीशू की याद में क्रिसमस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेंटाक्लाज ने बच्चों के बीच पहुंचकर जमकर मस्ती की। सेंटाक्लाज को अपने बीच पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


इस दौरान सेंटाक्लाज ने बच्चों को तरह-तरह उपहार भी भेंट किया। सभी लोगों ने क्रिसमस के त्यौहार पर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें