फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीडीओ ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Wed, 27 May 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने न्यू ओपीडी विभाग, पीकू वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, आइसोलेशन वार्ड, क्षेत्रीय निदान केंद्र, सर्जिकल वार्ड तथा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) की व्यवस्था देखीं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अस्पताल में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, मरीजों के उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मरीजों को समय से उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. अनिल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें