फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राहत बनकर दाैड़ी लखनऊ पैसेंजर ट्रेन

Wed, 27 May 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना काल में मार्च 2020 से बंद नकहा जंगल-डालीगंज (लखनऊ) पैसेंजर ट्रेन आखिरकार छह साल बाद मंगलवार को फिर से पटरी पर दौड़ने लगी। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा जंक्शन से झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू होने से गोंडा समेत आसपास के जिलों के सैकड़ों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को फूलों से सजाया गया था। स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत बताया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन से यात्रा भी की। केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि रेल मंत्री से ट्रेन का दोबारा संचालन कराने का अनुरोध किया गया था।
नकहा जंगल से चलकर गोंडा, बुढ़वल और बाराबंकी जंक्शन होते हुए डालीगंज (लखनऊ) तक जाने वाली यह पैसेंजर ट्रेन बंद होने के बाद यात्रियों को बसों और निजी साधनों से महंगा एवं असुविधाजनक सफर करना पड़ रहा था। अब ट्रेन के दोबारा शुरू होने से कम किराये में लखनऊ तक सफर आसान हो सकेगा। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें