फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

129 पेट्रोल पंप व 65 गैस एजेेंसियों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 129 पेट्रोल पंप व 65 गैस एजेंसियों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की क्वालिटी व दिशा भी बेहतर होगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में शनिवार को जनपद के समस्त पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों के संचालकों संग बैठक कर उन्हें सुरक्षा के टिप्स दिए है।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों पर कहीं-कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं और जहां लगे भी हैं उनमें अधिकतर की पोजीशन व क्वालिटी ठीक नहीं है। उनको ठीक कराया जाय। पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों के बाहर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें जिससे उनकी विजुअल्टी ठीक हो व संपूर्ण क्षेत्र कवर हो सके। खासकर जहां पर पेट्रोल/डीजल दिया जाता है वहां पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए जाएं। रोड की तरफ भी कैमरे लगाए जाएं जिससे रोड पर कोई अप्रिय घटना होने पर उस पर तत्काल संज्ञान लिया जा सके। पेट्रोल पंपों पर जो लाइटें सजावट के लिए लगायी गयी हैं वो मानक के अनुसार नहीं हैं। उनके स्थान पर मानक के अनुसार लाइटें लगवायी जाएं।
पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियों पर अलार्म/सायरन, फायर किट अवश्य लगी हो ताकि इमरजेंसी में उसका प्रयोग किया जा सके। सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों की सुरक्षा के लिए ट्रेंड सुरक्षा गार्ड रखे जायें, जिससे अपराधियों द्वारा किसी भी प्रकार कोई भी घटना न की जा सके। कार्यरत स्टाफ की ट्रेनिंग कराये जाने की आवश्यकता है। जिन्हे प्रशिक्षित कराया जाय, कार्यरत स्टाफ का रेगुलर पुलिस वेरीफिकेशन भी अवश्य कराया जाय। पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों पर सुरक्षा के दृष्टिगत यूपी-112, स्थानीय थाना प्रभारी/क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक का नंबर अवश्य प्रदर्शित करें। वर्तमान में 129 पेट्रोल पंप व 65 गैस एजेंसियां संचालित हैं। जिनमें सभी को उपरोक्त गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। तत्पश्चात उपस्थित समस्त संचालकों से उनके द्वारा सुरक्षा संबंधी शिकायत एवं सुझाव भी लिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा महेंद्र कुमार, विभिन्न पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी संचालक व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें