फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के 10वीं में बेटियों का दबदबा

Sat, 28 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
खुशी जतातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के 98 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में जिले में 167 मेधावियों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार बेटियों का दबादबा रहा। परिणाम की घोषणा होते ही मेधावी खुशी से उछल पड़े। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर बधाई दी। 

शनिवार को सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम देखने के लिए सुबह से ही स्कूलों और साइबर कैफे के बाहर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी थी।

दोपहर बाद जैसे ही परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई तो मेधावियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। इस वर्ष सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 1600 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसमें 167 मेधावियों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर न सिर्फ जिले का बल्कि अपने परिवार का भी मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


सीजीपीए अंक पाने वाले मेधावियों की लिस्ट में बेटियों का दबदबा रहा। जिले के फातिमा स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, सेंट जेवियर्स स्कूल, रघुकुल विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में सर्वाधिक सीजीपीए अंक हासिल कर स्कूलों का नाम रोशन कर दिया।

सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के 98 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम देखने के बाद मेधावियों के चेहरे खुशी से चहक उठे और उन्होंने साथियों के साथ खुशी का इजहार किया।

 हाईस्कूल की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के बधाई दी है। परीक्षा में सफलता पाने वाले मेधावियों ने एक-दूसरे को बधाई और उनका मुंह मीठा कराया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें