फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुकानों का ताला तोड़कर नकदी व शराब चोरी

Sat, 30 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इ​टियाथोक के भवनियापुर उपाध्याय चौराहे पर शराब की दुकान में चोरी के बाद बिखरी पड़ीं शराब की बोत
विज्ञापन
रुपईडीह। इटियाथोक के भवनियापुर उपाध्याय चौराहे पर शुक्रवार रात अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी व शराब चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन


बलरामपुर के तुलसीपुर सोनपुर निवासी सेल्समैन विश्वनाथ पाठक ने बताया कि शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह उन्हें दुकान के शटर का ताला टूटा होने की सूचना मिली। विश्वनाथ के मुताबिक, नकदी व सैलरी के साथ ही देशी शराब की बोतलें और डीवीआर भी चोर उठा ले गए। वहीं, पास में अंग्रेजी शराब की दुकान में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रानीबाजार निवासी सेल्समैन दीपक कुमार ने बताया कि दुकान से महंगी शराब की बोतलें व नकदी चोरी हुई है। हलका दरोगा कोमल कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि लाइसेंस धारी विट्टू देवी और विशाल कुमार की ओर से तहरीर दी गई है। छानबीन की जा रही है।

सगे भाइयों पर चोरी का आरोप
इटियाथोक। रानीपुर की रेनू देवी ने बताया कि शुक्रवार रात दो सगे भाई घर में घुसकर तीन जोड़ी पायल व दो मोबाइल फोन चुरा ले गए। उन्होंने दोनों को पहचान लिया है। उधर, पूरे सिधारी के खेदू के घर से संदूक में रखे जेवर चोरी हो गए। देर रात घटना की सूचना पीआरवी को दी गई। सुबह थाने पर तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें