फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 कार्मिकों पर होगा केस

Fri, 04 Dec 2015 11:08 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर व श्रीदत्तगंज के आरओ को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित विभागों के अध्यक्षों को भी तत्काल वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक व सीडीओ एपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए बलरामपुर ब्लॉक में बड़ा परेड ग्राउंड से पीडी वीरेंद्र कुमार यादव, परियोजना अर्थशास्त्री बीके श्रीवास्तव, आरओ ओन सिंह, डीसी मनरेगा व बीडीओ सदर शेषमणि सिंह व एडीओ  पंचायत पीके श्रीवास्तव ने और श्रीदत्तगंज ब्लॉक में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डीडी सिंह, एई डीआरडीए सीपी सिंह, आरओ आरपी शुक्ला व बीडीओ हीरालाल की टीम ने पोलिंग पार्टियों को बस्ता आदि देकर रवाना कर दिया है।

बलरामपुर ब्लॉक में 313 और श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 183 पोलिंग पार्टियों को लैस करके मतदेय स्थलों के लिए भेजा गया है। बलरामपुर ब्लॉक में 22 और श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 19 मतदान कार्मिक ड्यूटी से नदारद रहे। दोनों ब्लॉकों के आरओ को बिना सूचना चुनाव ड्यूटी से नदारद मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बलरामपुर ब्लॉक का नगर कोतवाली में और श्रीदत्तगंज ब्लॉक का उतरौला कोतवाली में केस दर्ज होगा। इन कर्मियों के विभागाध्यक्षों को तत्काल वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। वेतन रोकने व केस दर्ज कराने में हीलाहवाली बरतने वालों के खिलाफ सीडीओ ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें