गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के रामभरी गांव निवासिनी रुकमणी देवी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर छह महीने से मुकदमा न दर्ज होने की शिकायत की तथा कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गयी। पीड़िता ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसके चाचा श्याम लाल ने उसके पिता की संपत्ति को कूटरचित तरीके से अपने नाम करवा लिया। जिसके कारण उसकी माता ने 31 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जिसकी सूचना पीड़िता ने 1 अप्रैल को स्थानीय थाना में दिया लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी मुकदमा नहीं लिखा गया। पीड़िता ने श्याम लाल के सहयोगी शिवकुमार व ननके पांडेय पर पर भी गाली गलौज व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि मुकदमा न लिखने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।