फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर सौतेली सास समेत पांच लोगों पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अदालत के आदेश पर एक महिला ने अपने पति की हत्या के आरोप में अपनी सौतेली सास व ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कोतवाली करनैलगंज में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढेमा निवासी महिला अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय रामशंकर उर्फ छोटू ने अदालत के आदेश पर कोतवाली करनैलगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 11 सितंबर 2020 को उसके पति रामशंकर उर्फ छोटू को उसके ससुर धर्मराज, सौतेली सास राजकुमारी पत्नी धर्मराज व चचेरे ससुर शेषपाल, धर्मपाल, धर्मवीर उसके पति को बीमार होने का बहाना बताकर डॉक्टर के यहां ले जाने के लिए निकले थे।
अनीता देवी के मुताबिक सभी ने उसे बताया कि इलाज कराने के लिए लखनऊ ले जाना है। इसके बाद उसे तैयार कर बाइक पर बिठाकर उसके बुआ के घर ग्राम कटका हुजूरपुर में छोड़ गए। आरोप है कि उसी रात उसके पति छोटू को जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

जिसमें ससुर धर्मराज के साथ ही कुछ लोगों का हाथ भी जल गया। छोटू का शव जब नहीं जला तो उस अधजले शव को खेत में गाड़ दिया और दूसरे दिन उसे जला दिया। अनीता ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसके पति की मौत हो गई है तो वह भाग कर ससुराल पहुंची।
सभी ने उसे मार डालने की धमकी दी। अनीता देवी का आरोप है कि उसकी सास के जीवित रहते ही ससुर धर्मराज दूसरी शादी करके पत्नी को घर ले आए थे। इसके बाद उसकी सास को भी सभी ने मिलकर मार डाला था। आरोप है कि सौतेली सास लगातार उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ ही प्रताड़ित करती थी।
अनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने ससुर धर्मराज, सौतेली सास राजकुमारी पत्नी धर्मराज, चचेरे ससुर शेषपाल, धर्मपाल व धर्मवीर के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें