फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की लालच में विवाहिता को घर से भगाया, पति व ससुर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। दहेज की मांग न पूरा होने पर विवाहिता को मारपीट कर बच्चे सहित ससुरालीजनों ने भगा दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति व ससुर के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने मारपीट एवं दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल का है। यहां के निवासी गुलाम रसूल की बेटी रूबी की शादी गोंडा कोतवाली नगर के मोकलपुर गांव में बीते करीब छह वर्ष पहले हुई थी। विवाहिता रूबी का आरोप है कि दहेज में कई जरूरी सामानों को घरवालों द्वारा शादी के दौरान दिए जाने के बावजूद और दहेज की मांग की जाती रही। इसकी पूर्ति न होने किये जाने पर ससुराल में आए दिन उसका उत्पीड़न करते हुए मारपीट के साथ ही दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था।
आरोप है कि एक अगस्त 2019 को उसके पति तथा ससुर ने मारा-पीटा तथा उसके चार वर्षीय बेटे सहित ससुराल से भगा दिया। इस संबंध में पीड़िता ने एसपी गोंडा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की थी। उक्त प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के विरुद्ध खरगूपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आदेश दिया था। जिसके तहत पुलिस ने विवाहिता को मारने पीटने सहित दहेज प्रतिशोध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें