फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंड़री कृपाल की प्रमुख और पूर्व प्रमुख पर जालसाजी का केस

Tue, 15 Oct 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कूटरचित फर्जी कागजात के जरिए परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराकर पंड़री कृपाल ब्लाॅक के प्रमुख का पद हथियाने के मामले में ब्लाॅक प्रमुख व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर बैरिया निवासी छोटका ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर कहा कि विकास खंड पंडरी कृपाल की प्रमुख प्रियंका गौतम का जन्म स्थान ग्राम करौता विकासखंड भागलपुर जिला देवरिया है। विवाह के बाद इनका मूल स्थान ग्राम गणौना घूघा विकासखंड भागलपुर जिला देवरिया है और वह वहीं रह रही हैं। लेकिन पंड़री कृपाल के पूर्व प्रमुख राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ने जालसाजी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराया और पंड़री कृपाल ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेवा के मजरा बिस्वा दामोदर में परिवार रजिस्टर में प्रियंका गौतम का नाम दर्ज करा लिया। जबकि इस गांव में उनका कुछ नहीं है। उन्होंने अनुचित लाभ लेने के लिए निवास और अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र भी बनवा लिया।
प्रार्थना पत्र की सुनवाई के दौरान मामले के तथ्य, साक्ष्य व परिस्थितियों को देखते हुए अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन व एसीजेएम अंकिता सिंह ने देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को आरोपी प्रमुख प्रियंका गौतम व पूर्व प्रमुख बिट्टू सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर नियमानुसार विवेचना का आदेश दिया था। मंगलवार को देहात कोतवाली में दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो गई। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें