फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर जालसाजी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। दो लाख रुपए लेकर विदेश भेजने के मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में जालसाजी का केस दर्ज कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी दिनेश सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पड़ोस के गांव हथवा झिलाही बाजार निवासी अखिलेश निषाद पुत्र छोटे लाल निषाद व इन दोनों की पत्नियां एक षड्यंत्र के तहत विदेश भेजने के बहाने कई बार में उससे दो लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

कई बार मांगने के बाद दुबई जाने का प्लेन का टिकट दे दिया। उसे दुबई में राशन की दुकान के कैश काउंटर पर काम करने के लिए बताकर भेजा गया। वहां दुकान के बीजा के बजाय धोखाधड़ी करके ट्रैवलिंग वीजा पर भेज दिया गया। दिनेश के मुताबिक वह अपने रिश्तेदारों से फोन करके वापसी टिकट की व्यवस्था करके घर वापस लौटा। दिनेश ने बताया कि वहां से लौटने के बाद जब उसने अखिलेश निषाद से अपने रुपये मांगे तो उसे धमकाकर भगा दिया गया। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें