फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शक्ति संवाद में आया फर्जी रिपोर्टिंग का मामला, रिपोर्ट तलब

Mon, 22 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महिलाओं की समस्याएं सुनते कमिश्नर श​शिभूषण लाल सुशील। स्रोत: सूचना विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। मंडलायुक्त कार्यालय में सोमवार को आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम में फर्जी रिपोर्टिंग का मामला सामने आया है। झंझरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहलोलपुर के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर बरसात के मौसम में जलभराव से स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है। सड़क निर्माण योजना में दर्ज होने के बाद भी बहलोलपुर में न तो मिट्टी पटाई कराई गई और न ही इंटरलॉकिंग कराई गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रार्थनापत्र देने के बावजूद बिना स्थलीय जांच के भ्रामक आख्या लगाकर मामला टाल दिया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने संबंधित अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

जनसुनवाई में ग्राम ढोंगवा खरगूपुर, कोतवाली देहात निवासी पम्मी तिवारी ने बैनामे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि विजय नगर चौराहा स्थित उनके मकान के बगल की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया और निर्माणाधीन दीवार तोड़ दी। विरोध पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई 2025 को तहसीलदार व राजस्व टीम द्वारा की गई पैमाइश में भूमि उनके पक्ष में पाई गई थी और निशानदेही भी की गई थी, जिसे विपक्षियों ने हटा दिया। पीड़िता ने पुलिस बल की सहायता से कब्जा दिलाने और सुरक्षा की मांग की।
ग्राम बांसगांव की मंजू ने खेतों में तार लगाकर करंट प्रवाहित करने से गोवंशों की मौत की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। जनसुनवाई में 15 शिकायतें आईं। मंडलायुक्त ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर वार्ता की और त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर आयुक्त (न्यायिक) मीनू राणा और उपायुक्त खाद्य विजय प्रभा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें