फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीडब्ल्यूडी के बाबू पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा

Sun, 09 Mar 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। पीडब्ल्यूडी के एक बाबू ने घर के पास रहने वाले सफाईकर्मी के घर में घुसकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी सफाईकर्मी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पीडब्ल्यूडी के एक आवास में रहता है। पास में ही सीडी-वन में तैनात बाबू विवेक भी रहता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विवेक दो महीने से उसकी पत्नी से अश्लील इशारे कर रहा है। बीते पांच मार्च की सुबह साढ़े पांच बजे जब सह टहलने निकले थे, तभी विवेक उनके घर में जबरन घुस आया। पत्नी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। दुष्कर्म का प्रयास किया। सफाईकर्मी का कहना है कि वह घर पहुंच गए तो आरोपी विवेक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है।
युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर भाइयों को पीटा
गोंडा। देहात कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती से दुष्कर्म का प्रयास और विरोध पर उसके भाइयों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 30 जनवरी को उसकी मां प्रयागराज गई थीं। वह भाइयों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 11 बजे गांव का ही निशांत उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग गया। गांव के संभ्रांत लोगों ने बदनामी के डर से मामले को दबा दिया। बीते 27 फरवरी को आरोपी रात करीब 10 बजे दोबारा घर में घुस आया। शोर मचाने पर भाई दौड़े तो आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़िता जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके भाई प्रशांत ने जान से मारने की धमकी दी। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर निशांत और उसके भाई प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें