फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, एक दूसरे पर लगाया लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। घारीघाट में सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें लाठी-डंडे चले बल्कि धारदार हथियार भी चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना खोड़ारे में दर्ज कराई रिपोर्ट में केशव नगर ग्रंट के रहने वाले एक पक्ष के दिलीप कुमार उर्फ पंकज ने आरोप लगाया कि रविवार की देर शाम घारीघाट बाजार में एक दुकान पर चाय पी रहा था। तभी केशव नगर ग्रंट के सरोज, विनोद, प्रशान्त व दो अज्ञात लोगों ने उसे व उसके भाई को भी मारापीटा और सोने की चेन व एक लाख रुपये छीन ले गए। केशव नगर ग्रंट के रहने वाले दूसरे पक्ष के सरोज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि घारीघाट में वह भी चाय की दुकान पर चाय पी रहा था।
इसी बीच पंकज उर्फ दिलीप चौधरी, संकज उर्फ आकाश, नीरज उर्फ प्रमोद, मनोज उर्फ शिवा निवासी केशवनगर ग्रंट पुरानी रंजिश को लेकर तमंचा, लाठी, डंडा लेकर उसे घेर लिए और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि एक लाख अस्सी हजार रुपये व सोने की चेन छीन ली। प्रभारी निरीक्षक खोडारे संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें