फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डीएम ने नजूल भूमि खरीद फरोख्त करने वालों की कसी नकेल... लिपिक की तहरीर पर केस दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 10:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा नगरपालिका के नजूल लिपिक की तहरीर पर नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। कचहरी स्टेशन के पास नजूल भूमि खरीद फरोख्त करने वालों की नकेल कसी है। 
विज्ञापन
अवैध रूप से बने मकान को ढहाता बुलडोजर। ( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोंडा में कचहरी स्टेशन के पास नजूल भूखंड पर अवैध भवन निर्माण के बाद उसे बेचने के मामले में प्रशासन की ओर से अब खरीद और बिक्री में शामिल पक्षों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर भूमाफिया और बैनामा घोटालेबाज बृजेश अवस्थी व उनकी रिश्तेदार चांदनी शुक्ला के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। गोंडा नगरपालिका परिषद के नजूल अनुभाग की ओर से दोनों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई थी। इसे लेकर वहां मौजूद अन्य अवैध कब्जेदारों में हड़कंप का माहौल है।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी

नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्मा ने बताया कि मामले में कानूनी पक्षों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि नगरपालिका परिषद गोंडा के नजूल लिपिक गुरुचरण पांडेय और रामजन्म मिश्रा की ओर से नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसी मामले में प्रशासन की ओर से विगत दिनों गोंडा कचहरी स्थित एक भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निभाईं छठ पूजा की रस्में, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अन्य 22 भवन भी चिन्हित कराए गए 

भूमाफिया बृजेश अवस्थी ने नजूल भूखंड पर अवैध तरीके से यह भवन बनवाया था और फिर इसे चांदनी शुक्ला को बेच दिया था। इस भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद राजस्व टीम के माध्यम से इसी प्रकार के अन्य 22 भवन भी चिन्हित कराए गए हैं। 

इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई 

इन पर देर सबेर कार्रवाई की आंच आने की संभावना जताई जा रही है। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि बृजेश अवस्थी और चांदनी शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें