फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोलाछाप सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बिना डिग्री के इलाज के नाम पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डीएम के निशाने पर आ गए हैं। इटियाथोक निवासी महिला की शिकायत पर डीएम की ओर से कराई गई जांच के बाद दो झोलाछाप सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक अंतर्गत ग्राम बैजपुर निवासी साजिदा खातून ने डीएम से शिकायत की थी कि ग्राम बैजपुर में बलराम वर्मा, जितेंद्र कुमार तथा एक अन्य व्यक्ति की ओर से बगैर मेडिकल डिग्री व लाइसेंस के नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मार्कंडेय शाही ने डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार की संयुक्त जांच समिति गठित करते हुए जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जांच में झोलाछाप की ओर से बिना डिग्री व लाइसेंस के नर्सिंग होम का संचालन करने की बात सामने आई। यही नहीं मौके पर कई मरीज भर्ती मिले। नर्सिंग होम में ग्लूकोज बोतल, सिरिंज, अल्ट्रासाउंड जैली, दवाएं सहित अन्य उपकरण भी मिले।
मामले में रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को बलराम वर्मा, जितेंद्र कुमार तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। सीएमओ ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा है कि लोगों की जिंदगी से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा तथा ऐसे लोग जो बिना डिग्री व लाइसेंस के क्लीनिक या नर्सिंग होम चला रहे हैं, उनके खिलाफ अभियान चलाकर जांच की जाए। संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें