फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से शौच के लिए निकली विवाहिता के साथ दो लोगों द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी विवाहिता ने शुक्रवार देर रात थाने पर दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि वह गुरुवार की देर रात घर से शौच के लिए निकली थी तभी उसी गांव निवासी बब्लू व झऊवा ने उसे जबरदस्ती पकड़ कर अपने घर में ले जाकर छेड़खानी की।
पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर उसे मारा पीटा। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर बब्लू व झऊवा के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें