गोंडा/बालपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक होमगार्ड जवान समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के डेनियागंज करूवा गांव के रहने वाले हरिकेश गोस्वामी (25) पुत्र पटमेश्वरी अपने साथी अजीत गोस्वामी (22)पुत्र संजीत गोस्वामी शनिचरापुर थाना करनैलगंज के साथ कार से शुक्रवार की देर शाम करनैलगंज से मुख्यालय जा रहे थे। वह दोनों गोंडा-लखनऊ मार्ग के कपूरपुर मोड़ के पास पहुंचे थे तभी मैजापुर चीनी मिल जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी तेज हुई कार ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई। भिड़ंत की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां इलाज के दौरान हरिकेश गोस्वामी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर नगर प्रथम कंपनी के होमगार्ड जवान जय प्रकाश गोस्वामी की पीआरबी दोपहिया इटियाथोक में तैनाती है। होमगार्ड जवान जयप्रकाश गोस्वामी शुु्क्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान हादसे में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड के घायल होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, डायल 112 के प्रभारी उपनिरीक्षक दयाराम सरोज, उपनिरीक्षक अमरेन्द्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक राव, होमगार्ड एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र अंकम ओझा व मीडिया प्रभारी राममुनीजर वर्मा, चंद्रमोहन पांडे, ओंकार नाथ तिवारी मौके पर पहुंचे और होमगाड् को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी इलाज चल रहा है।
वहीं नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा-शिवदयालगंज मार्ग स्थित नगवा गांव के सामने शिवदयालगंज से नवाबगंज की ओर से जा रहा टेंपो शनिवार की दोपहर सामने से आ रहे वाहन का बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपो चालक सुरेश (35) पुत्र हरीश निवासी सिरसा नवाबगंज व नीरज (25) निवासी बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोंडा के गोंडा-लखनऊ मार्ग पर कार और गन्ना से लदा ट्रैक्टर में भिडंत के बाद छतिग्रस्त ट्रैक्टर।- फोटो : GONDA