फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के सातवीं जुलूस पर एकत्र होने पर 35 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। शासन के निर्देशों के बावजूद कस्बा खास के कदम रसूल दरगाह पर आने वाले मोहर्रम के सातवें दिन सैकड़ों की संख्या में एक समुदाय की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर चार लोगों को नामजद करते हुए 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के कस्बा खास गांव के कदम रसूल दरगाह पर बृहस्पतिवार को मोहर्रम के सातवें दिन पर सैकड़ों लोग पहुंच कर दुआ मन्नतें मांगने लगे और कदम रसूल दरगाह पर मिष्ठान चढ़ाने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित चौकी प्रभारी गौरा सत्येंद्र वर्मा मय फोर्स पहुंचकर भीड़ को हटाया।
उसके बाद भीड़ एकत्रित करने वाले चार मुख्य आरोपी सैफुल्लाह निवासी पिपरा अदाई, रज्जब अली निवासी कस्बा खास, पीर मोहम्मद निवासी कस्बा खास, मोहम्मद समदानी निवासी पिपरा अदाई सहित 30 से 35 लोगों विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ एकत्र करने वाले चार मुख्य आरोपियों सहित 35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें