फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल कराने के आरोप में चार केंद्र व्यवस्थापकों पर केस

Sun, 19 Mar 2017 11:24 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान शनिवार को चार कॉलेजों में नकल पकड़ जाने के मामले में डीएम के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने रविवार को चारो कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही चारों को केंद्र व्यवस्थापक के दायित्व से भी मुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर सोमवार को नए केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे। शनिवार को बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिलाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी के कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह के स्कूल श्रीराम इंटर कॉलेज में छापा मारकर सामूहिक नकल पकड़ी थी।

करनैलगंज के उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल शुक्ल ने भभुआ स्थित किसान इंटर कॉलेज के एक परीक्षार्थी की कॉपी एक खाद के दुकान पर पकड़ी थी। वहंा दो लोग मिलकर कॉपी को लिख रहे थे।
विज्ञापन


इसी तरह परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में नकल की जांच करने गए जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह से कुछ लोगों ने अभद्रता की थी जिसपर उन्होंने इस परीक्षा केंद्र पर नकल होने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी।

इसी तरह तुलसीपुर दुर्गोड़वा स्थित दीनदयाल इंटर कॉलेज में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने स्कूल में सामूहिक नकल किए जाने की गोपनीय रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। इन सभी परीक्षा केंद्रो के केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने डीआईओएस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने रविवार को चारों केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चारों केंद्र व्यवस्थापकों को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सोमवार को नए केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें