फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पूर्व प्रधान पर हमले में 12 नामजद व कई अज्ञात पर केस

Tue, 31 Dec 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज परिसर में देहात कोतवाली क्षेत्र के नरौरा अर्जुन के पूर्व प्रधान राम किशुन मिश्र व उनके चालक अर्जुन मिश्र पर जानलेवा हमले के मामले में 12 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मेडिकल कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज की मदद से नगर कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पैथोलॉली में रिपोर्ट लेते जाते समय राम किशुन व उनके चालक अर्जुन पर हमलावरों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। राम किशुन की एसयूवी में तोड़फोड़ भी की थी। गंभीर रूप से घायल राम किशुन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व प्रधान राम किशुन मिश्र के बेटे विशाल मिश्र की तहरीर पर देहात कोतवाली के नरौरा अर्जुन गांव निवासी शिवशंकर, आकाश उर्फ मन्नन, आनंद उर्फ कप्ताने, पुत्तन, सुंदरलाल, शिवकुमार दूबे, महेश तिवारी, शुभम दूबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, सत्यप्रकाश उर्फ लल्लू, सुभाष शुक्ल व सुनील उपाध्याय और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें