फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 24 राजकीय विद्यालयों में 6.84 लाख से बनेंगे कॅरिअर हब

Fri, 14 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण को दिशा देने के लिए 6.84 लाख रुपये की धनराशि से कॅरिअर हब स्थापित किए जाएंगे। विभाग ने प्रति विद्यालय 10 हजार रुपये कॅरिअर हब कक्ष के लिए, 12,500 रुपये कॅरिअर मेला के आयोजन के लिए तथा 6,000 रुपये शिक्षक–अभिभावक बैठक के लिए जारी किए हैं।
विज्ञापन

विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ विभिन्न कॅरिअर विकल्पों, रोजगार के अवसरों व उच्च शिक्षा संस्थानों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। कॅरिअर हब छात्रों को उनकी क्षमता व अभिरुचि के अनुरूप सही कॅरिअर चुनने में मदद करेगा। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक उत्तम कुमार मल्ल ने बताया कि यदि समय रहते छात्रों को विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कोर्सेज और रोजगार के अवसरों की जानकारी मिले तो वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य का निर्णय ले सकेंगे। कॅरिअर हब छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगा। इसके अध्यक्ष प्रधानाचार्य होंगे। सचिव विद्यालय का कोई नामित शिक्षक व सदस्य के रूप में कक्षा नौ व 11 में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें