फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों मे लगने लगा लोजिस्टिक व जीपीएस

विज्ञापन
फोटो-7 गोंडा में सीएचसी पर आवंटित गाड़ी में लगा आरबीएसके का स्टीकर। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चल रही गाड़ियों के अवैध भुगतान के खेल पर अब सख्ती से लगाम कसेगी। अमर उजाला के खुलासे के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों ने आनन-फानन में ऐसे सभी वाहनों में मिशन से जुड़ा पोस्टर व जीपीएस लगाए जाने की कवायद शुरू की है। दूसरी तरफ कार्यक्रम के तहत चल रही गाड़ियों का विस्तृत ब्योरा देने में जिम्मेदार अभी भी किनारा कसे हैं।
विज्ञापन

बिना चले वाहनों के एवज में हो रहे फर्जी भुगतान के खेल में अब तक 6.5 लाख की चपत लगायी जा चुकी है। गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद से जिम्मेदार इसकी लीपापोती में जुट गए थे। इस मामले में अब अपनी गर्दन बचाने को आला अफसरों ने ठेकेदारों से सभी गाड़ियों को जीपीएसयुक्त बनाने और मिशन से जुड़े पोस्टर लगवाने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान की निगरानी व संचालन के लिए 32 गाड़ियों को आवंटित किया गया है। नयी व्यवस्था के तहत अब इनकी निगरानी और गड़बड़ी रोकने को जो भी गाड़ियां चलेंगी, सभी में जीपीएस सिस्टम होना जरूरी होगा। ताकि उनकी लोकेशन सत्यापित करने के साथ यह पता भी लगाया जा सके कि गाड़ियां कितने किलोमीटर चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें