फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गूगल मैप के भरोसे पानी में फंसी कार, पुलिस ने चालक को बचाया

Sat, 11 Jul 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। गूगल मैप के भरोसे शॉर्टकट लेना एक कार चालक के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। ढेमवा मार्ग पर जलभराव और पीपा पुल हटने से बंद पड़े रास्ते पर बृहस्पतिवार रात उसकी कार गहरे पानी में फंस गई।
विज्ञापन


चालक की चीख-पुकार सुनकर गश्त कर रही पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घटना ने बंद मार्ग पर चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग न होने की गंभीर लापरवाही भी उजागर कर दी।

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अट्ठईसा निवासी पवन तिवारी बृहस्पतिवार रात कानपुर से बैठक कर घर लौट रहे थे। शॉर्टकट के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया और सोहावल से ढेमवा मार्ग पर पहुंच गए। ढेमवा पुल पार कर दत्तनगर की ओर मुड़ते ही उनकी कार गहरे पानी में चली गई। खतरा महसूस होने पर उन्होंने कार का शीशा खोलकर मदद के लिए आवाज लगाई।
विज्ञापन


इसी दौरान गश्त पर निकले ढेमवा चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने आवाज सुन ली। वह साथी पुलिसकर्मियों के साथ पानी में उतरकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पवन तिवारी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कार को भी बाहर निकलवाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कुछ देर बाद गूगल मैप के सहारे दो अन्य वाहन भी उसी रास्ते पर पहुंच गए थे, जिन्हें समय रहते वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें