नवाबगंज। थाना क्षेत्र के अयोध्या-गोरखपुर हाईवे मार्ग पर कार की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। हादसा महेशपुर गांव के समाने सोमवार की रात करीब दस बजे हुआ। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
सोमवार की रात करीब मृतक कल्पनाथ (40) पुत्र दशरथ निवासी लकड़मंडी महेशपुर थाना नवाबगंज अपने चाय की दुकान के लिए कुछ सामान पटरी के रास्ते होकर आ रहा था कि अज्ञात वाहन ने कल्पनाथ को ठोकर मार दी।
मौके पर पहुंचे वजीराबाद निवासी राकेश यादव ने बताया कि मृतक युवक हाईवे मार्ग के किनारे चाय की दुकान कर अपने का भरणपोषण करता था। सड़क पार करते समय एक वाहन ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।
राकेश ने इस घटना की सूचना गांव वालों को दी। लकड़मंडी पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवारीजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।