फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के कार्डधारकों का होगा निशुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के कार्डधारकों का जिला अस्पताल के अलावा सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े निर्धारित निजी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य की निशुल्क जांच होने के साथ उनका फ्री में इलाज होगा। लाभार्थियों की जागरूकता के लिए 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को जागरूकत करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों का सरकारी व तय गैर सरकारी अस्पतालों में कोई भी बीमारी होने पर पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा है। आयुष्मान योजना के जिला प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत जिन लोगों का कार्ड बना है उन्हें अब योजना के लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए शासन के निर्देश पर 15 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
इस योजना के लाभार्थियों को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के अलावा सभी 16 ब्लॉक क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिले के एससीपीएम हास्पिटल, आरएन पांडेय अस्पताल, आशादेव मेमोरियल हॉस्पिटल, कष्णा हास्पिटल व गायत्री हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा मिलेगी। जागरूकता रैली को सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने अपने कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट आशीष श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, एनएचएम के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें