फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट देने से इन्कार करने पर प्रत्याशी व समर्थकों ने पीटा

Sat, 03 Oct 2015 10:46 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में दबंगई के रंग दिखने शुरू हो गए हैं। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर ग्रंट गांव में गुरुवार की शाम वोट देने से इन्कार करने पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने एक व्यक्ति को जमकर पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सादुल्लाहनगर थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के रामपुर ग्रंट गांव निवासी राधेश्याम (35) ने शुक्रवार को इटईरामपुर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ वोट देने से इन्कार करने पर पिटाई करने की तहरीर दी है।

राधेश्याम ने दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार की शाम प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया।

राधेश्याम के मना करने पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। राधेश्याम की तहरीर पर इटईरामपुर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संतराम यादव व उनके समर्थकों विजय बहादुर व रामचरन सहित नौ अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामले की छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति बनाए रखने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अराजक तत्वों के खिलाफ पाबंद करने की मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन


आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें