फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रचार थमा, ग्राम प्रधान के चार पदों पर मतदान कल

Mon, 17 Feb 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पंचायतों के रिक्त पदों पर कराए जा रहे उपचुनाव को लेकर सोमवार को प्रचार थम गया। 19 फरवरी को ग्राम प्रधान के चार पदों पर चुनाव कराया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि इटियाथोक के बिनाेहनी में ग्राम प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

करनैलगंज के कटरा शहबाजपुर में ग्राम प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। यहां पर दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। परसपुर परेटा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
नवाबगंज बहादुरा में प्रधान के अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पद पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। 21 फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें