फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टिन शेड पर चढ़े मासूम की करंट लगने से मौत

Mon, 17 Feb 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। आटा भैयापुरवा में सोमवार सुबह खेल-खेल में सात वर्षीय बालक नंदन टिनशेड पर चढ़ गया। टिनशेड के ऊपर से गुजरे केबल के कटे होने के कारण करंट फैलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर में पूजा कर रहे थे। उनका सात वर्षीय बेटा नंदन खेल रहा था। कुछ देर बाद बाहर निकले तो देखा कि बेटा टिनशेड पर बेसुध पड़ा हुआ है। आननफानन उसे अस्पताल ले गए मगर डॉक्टरों ने नंदन को मृृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि टिनशेड काफी नीचा होने के चलते वह खेलते-खेलते चढ़ गया था। केबल कटा होने से टिनशेड पर करंट उतर आया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुरुषोत्तम की पत्नी सुमन की चार साल पहले मौत हो गई थी। बेटे प्रवेश (15), कृष्णा (11), नंदन (7) व बेटी प्रियंका (13) कोमल (9) ही घर पर रहते थे। उनका बड़ा बेटा ब्रजेश पानीपत में मजदूरी करता है। बेटी ज्योति (21) की शादी हो चुकी है। पुरुषोत्तम ने बताया कि कृष्णा व प्रियंका स्कूल गए थे।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से चालक की मौत
झंझरी (गोंडा)।
देहात कोतवाली के भुलभुलिया गांव के पास कटरा बाजार के नकही गांव निवासी ई-रिक्शा चालक शिव नारायण (55) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उनके बेटे राम निवास ने बताया कि वह साइकिल से गोंडा आ रहे थे। यहीं पर ई-रिक्शा चलाते थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें