पंचायत चुनाव में चौथे चरण के प्रचार का शोर मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया। तरबगंज तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों के 279 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद व 11 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 29 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को 922 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
तरबगंज तहसील क्षेत्र के चौथे चरण में पंचायत चुनाव के मैदान में क्षेत्र पंचायत पद के लिए 1839 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। जबकि जिला पंचायत पद के एक पूर्व सांसद समेत 240 उम्मीदवार एक दूसरे को मात देने के लिए मैदान में चुनावी तलवार भांज रहे हैं।
मंगलवार की शाम को प्रचार थम जाने के बाद जहां उम्मीदवारों ने अपना जोड़ गांठ व दूसरे हथकंडों पर काम करना शुरू कर दिया है, वहीं जिला प्रशासन ने भी पोलिंग पार्टियां को सकुशल रवानगी कराने को लेकर कसरत शुरू कर दी है।
बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी, ताकि गुरुवार को सुबह समय से मतदान शुरू कराया जा चुके। प्रशासन ने वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है।
आज सभी वाहनों को ब्लॉक वार पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल पर भेजना शुरू कर दिया है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
ब्लॉक - रवानगी स्थल
नवाबगंज- गांधी इंटर कॉलेज नवाबगंज गोंडा
बेलसर - महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा
तरबगंज- किसान बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरबगंज गोंडा
वजीरगंज- दयानन्द आर्य वैदिक इंटर कॉलेज वजीरगंज गोंडा
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में खास
ब्लॉक सदस्य क्षेत्र पंचायत उम्मीदवार सदस्य जिपं उम्मीदवार कुल मतदाता
नवाबगंज 74 467 03 66 132601
बेलसर 82 564 03 80 157204
तरबगंज 66 370 03 74 137332
वजीरगंज 75 438 02 20 138074
कुल 297 1839 11 240 565211
नौ जोन व 73 सेक्टर में बंटा मतदान क्षेत्र
ब्लाक जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट
नवाबगंज 0 19
बेलसर 2 18
तरबगंज 2 18
वजीरगंज 2 18
कुल 9 73
अलग-अलग मतदान केंद्रों की श्रेणी
ब्लॉक सामान्य संवेदनशील अति संवेदनशील अति संवेदनशील प्लस
नवाबगंज 23 19 21 16
बेलसर 26 16 42 06
तरबगंज 16 32 18 11
वजीरगंज 21 20 22 14
कुल 86 87 103 47
सभी मतदान केंद्र व मतदान स्थलों पर मतदान की तैयारी पूरी करा दी गई है। पोलिंग मजिस्ट्रेट की रवानगी को लेकर वाहनों का पर्याप्त इंतजाम कर लिया गया है। मतदान कर्मियों को कोई असुविधा न हो, इसके बाबत सभी आरओ व संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 29 अक्टूबर को सुबह सात से पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतपेटियों को मतदान कर्मियों को ब्लॉकवार बने स्ट्रांगरूम में जमा कराना होगा। - राजेश कुमार, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी गोंडा